नालंदा: कमरे से मां-बेटी का शव बरामद, गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में, संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठऊना गांव में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कमरे से मां-बेटी का शव बरामद किया गया। दोनों के गले पर स्पष्ट निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान संजय कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सनीसा देवी और उनकी 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है। मृतका की बहन सोनी देवी को गोतिया के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था।

नालंदा: कमरे से मां-बेटी का शव बरामद, गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में, संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप  2 परिजनों का आरोप है कि दोनों की गर्दन मरोड़कर हत्या की गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में किसी अन्य व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि मृतका का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

नालंदा: कमरे से मां-बेटी का शव बरामद, गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में, संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप  3 पुत्री स्नेहा कुमारी ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की थी।हिलसा के डीएसपी टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

नालंदा: कमरे से मां-बेटी का शव बरामद, गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में, संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप  4दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article