डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय डाक विभाग के द्वारा डाक सेवा पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह व पोस्ट मास्टर जनरल मैनेजर भागलपुर,बेगूसराय डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी के साथ प्रमुख मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज हम सब यहाँ भारतीय डाक विभाग के उन समर्पित कर्मियों को सम्मानित करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य, ईमानदारी और सेवा भावना से विभाग का नाम गौरवान्वित किया है।आज जिन साथियों को सम्मानित किया जा रहा है,उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य, समय की पाबंदी, ईमानदारी और जिम्मेदारी के माध्यम से यह साबित किया है कि सच्ची सेवा क्या होती है।
आपका यह समर्पण न केवल विभाग के लिए,बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।आप सभी के अथक परिश्रम से डाक विभाग ने नई ऊँचाइयों को छुआ है और डिजिटल युग में भी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है।सेवा ही हमारा धर्म है, और समर्पण ही हमारी पहचान.। इस दौरान प्रथम पुरस्कार खाता खोलने व स्पीड पोस्ट बुक करने के लिए बगरस पोस्टमास्टर चंद्रशेखर प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया गया।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट