बीहट पहुंचा राष्ट्रीय साइकिल यात्रा दल: पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी बोले- ‘प्रभु से कम नहीं प्रकृति, इसकी पूजा और रक्षा करें’

DNB Bharat Desk

राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पर पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पहुंची 25 सदस्यीय साइकिल टीम का स्वागत मध्य विद्यालय बीहट में किया गया। विद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में साइकिल पे संडे टीम एवं विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सम्मान से अभिभूत डॉ जोशी ने कहा कि प्रभु से कम प्रकृति नहीं है। प्रकृति हमारे लिए सबकुछ है।

इसलिए घर में जो भगवान हैं उनके सदृश्य प्रकृति की भी पूजा होनी चाहिए। पद्धभूषण पर्यावरणविद् डा अनिल प्रकाश जोशी ने बच्चों से कहा कि आप सभी घर जाकर अपने माता-पिता से पूछें कि भगवान को कभी देखा है। भगवान को क्यों मानते हो, जब भगवान को देखा ही नहीं है तो उनकी पूजा क्यों। उन्होंने कहा हमारा जीवन प्रभु की देन नहीं है बल्कि माता पिता की देन है। प्रकृति की कृपा से हम सब बड़े हुए हैं और हो रहें हैं। प्रकृति हमें भोजन, पानी, मुफ्त हवा सबकुछ देती है लेकिन बदले में उसकी कीमत नहीं मांगती है।

बीहट पहुंचा राष्ट्रीय साइकिल यात्रा दल: पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी बोले- 'प्रभु से कम नहीं प्रकृति, इसकी पूजा और रक्षा करें' 2उन्होंने कहा कि प्रकृति, तालाब, पेड़, पौधों इनकी पूजा करों और रक्षा करो। इस अवसर अभियान के सदस्यों का स्वागत  साइकिल पे संडे अभियान के डॉ कुन्दन कुमार, विद्यालय प्रधान रंजन कुमार, वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह, विनोद भारती, सुजीत कुमार, अभिनव कुमार, शुभम कुमार, गोविंद कुमार, सोनू पाठक सहित अन्य ने किया। स्वागत भाषण प्रधान रंजन कुमार और साइकिल पे संडे टीम के बारे में अंशू कुमार ने रखा। जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद भारती ने किया।

बीहट पहुंचा राष्ट्रीय साइकिल यात्रा दल: पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी बोले- 'प्रभु से कम नहीं प्रकृति, इसकी पूजा और रक्षा करें' 3

इस अवसर पर बरौनी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रुपेश कुमार, हेमंत कुमार, नीतीश, अंकित सहित अन्य द्वारा जीरोमाइल गोलंबर से साइकिल यात्रा टीम का जोरदार स्वागत करते हुए मध्य विद्यालय बीहट लाया गया। मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article