डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई थी। इस गोलीबारी में एक किसान को गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज अभी भी चल रहा है।

आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में बीते 6 अप्रैल को हुई गोलीबारी और मारपीट हुई थी। इस गोलीबारी एक किसान को गोली लगने से घायल रसलपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र चौधरी की मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही किसान का शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। आपको बताते चले की जमीन विवाद को लेकर 6 अप्रैल को जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी।मृतक की पहचान रसलपुर गांव के रहने वाले उपेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया रसलपुर बहियार की है। पटना में ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। जानकारी के मुताबिक साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसमें लोअर कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उपेंद्र चौधरी के पक्ष में फैसला दिया था।
कोर्ट के फैसले के बाद उपेंद्र चौधरी ने उस जमीन में गेहूं लगाया था, लेकिन 5 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोग गेहूं काटने लगे। जानकारी होने पर 6 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उपेंद्र चौधरी अपने पुत्र निर्मल चौधरी सहित अन्य परिजनों के साथ दौनी के लिए थ्रेसर लेकर पहुंचे थे। वहां पहले से ही आरोपी पक्ष के लोग उनके खेत में थ्रेसर लगाकर गेहूं की दौनी कर रहे थे। जब उपेंद्र चौधरी ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर मारपीट और गोली चला दी।
गोली उपेंद्र चौधरी के पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी, डंडा, रॉड और खंती से हमला कर दिया, जिसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। जहां से उपेंद्र चौधरी बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया था। पटना में इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। स्थिति बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने गांव के ही सोनू चौधरी, विजय चौधरी सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि निर्मल चौधरी के आवेदन पर थाना कांड संख्या- 90/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गांव की स्थिति सामान्य है।
डीएनबी भारत डेस्क