सुभाष पार्क, नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा खंडहर में योग कार्यक्रम, फिट रहने का दिया संदेश।योग से निरोग रहने का संदेश
डीएनबी भारत डेस्क
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नालंदा जिले में कई स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बिहारशरीफ के सुभाष पार्क, नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा खंडहर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुबह से ही लोगों ने एकत्र होकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को फिट और निरोग रहने के लिए जागरूक किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क