नीतीश के फिर पलटने पर बोले भाई बीरेंद्र- “तीन बार पलट चुके हैं, चौथी बार पलटे तो आश्चर्य नहीं, आगे-आगे देखिए होता है क्या”

DNB Bharat Desk

बिहार मे महागठबंधन के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार बनाने के चर्चा पर राजद नेता भाई बीरेंद्र ने एक बयान दे कर चर्चा को नई हवा दे दी है। उन्होंने कहाँ है की ऐसे तो नीतीश कुमार तीन बार पलट चुके है अगर चौथी बार पलट जाते है तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं आगे आगे देखिए होता है क्या। 

- Sponsored Ads-

बताते चले की भाई बीरेंद्र एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे थे जहाँ उन्होंने बीजेपी और नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया।। उन्होंने गिरिराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने गिरिराज सिंह को  बिहार और देश में नफरत पैदा करने वाला नेता बताया उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहाँ की नफरत फैलाने वाले लोगो को कान पकड़ कर कैबिनेट से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहाँ की मुख्यमंत्री के जाते ही भगदड़ मचेगा। और जदयू का नामो निशान समाप्त हो जायेगा।

नीतीश के फिर पलटने पर बोले भाई बीरेंद्र- "तीन बार पलट चुके हैं, चौथी बार पलटे तो आश्चर्य नहीं, आगे-आगे देखिए होता है क्या" 2आरजेडी नेता भाई बीरेंद्र ने शराब नीति को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है।उन्होंने रातो रात शराब बंद कर देने के नीतीश कुमार के फैशले पर नाराजगी जाहिर की है और कहाँ की कागज पर भले ही शराब बंद है पर बास्तव मे शराब बंद नहीं है।पुरे बिहार मे शराब धरल्ले से बिक रहा है। उन्होंने बताया की उस वक्त वो भी सरकार मे शामिल थे। जिस नीतीश कुमार ने पंचायत पंचयात मे शराब को चालू कराया था वही नीतीश कुमार अचानक से शराब बंदी का फरमान रातो रात सुना बैठे। भाई बीरेंद्र ने बताया की बिहार मे जहरीली शराब से हजारों आदमी की मौत हो गई है। मै ये नहीं कहता की शराब चालू करना चाहिए।

सरकार को इसकी समीक्षा होनी चाहिए की आखिर बॉर्डर पर मौजूद पदाधिकारी क्या कर रहे है। शराब कोई भी हो उसपर रोक लगाना चाहिए वैसे लोग सलाखों के पीछे होना चाहिए जो इसके जिम्मेदार है। भाई बीरेंद्र ने कहाँ की गरीब को जेल मे रखकर अमीर एनडीए के रसूखदार नेता को अमीर बनाया जा रहा है जिनके द्वारा शराब की खेप पर खेप लाया जा रहा है।मुख्यमंत्री के सवाल पर भाई बीरेंद्र ने कहाँ की छह साल पहले ही उन्होंने घोषणा की थी की बिहार मे जदयू नाम की कोई चीज नहीं रहेगी, जो अब दिखाई पड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए है। नीतीश कुमार के इस्तीफा देते ही बिहार मे भाग दौड़ इधर उधर ऎसी स्थिति बन जाएगी की  जद दू नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी जदयू का काम ख़त्म हो जायेगा।

नीतीश के फिर पलटने पर बोले भाई बीरेंद्र- "तीन बार पलट चुके हैं, चौथी बार पलटे तो आश्चर्य नहीं, आगे-आगे देखिए होता है क्या" 3भाई वीरेंद्र ने कहा है कि भारत में बीजेपी की एलाइंस जितनी भी परिया हैं उसे बीजेपी निगलने का काम करती रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी की जड़ को खुद मजबूत करने का  काम किया है। मुख्यमंत्री  समाजवादी नेता कहलाते है लेकिन अगर वह समाजवादी होते तो जो नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी है उसको मजबूत नहीं करते। आने वाले समय में उनकी पार्टी बीजेपी का जमकर विरोध करेगी और उसके जड़ को समाप्त करने का काम करेगी वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पद के संबंध में कहां की यह बात तो बीजेपी के लोग बताएंगे लेकिन वैसे ही लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा जो दिल्ली के रिमोट पर काम करेंगी और उसकी कठपुतली की तरह काम करेंगी। आगे बिहार का बिनाश होने वाला है यह हम सब देखंगे। भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के केरल में प्रचार करने पर गिरिराज सिंह द्वारा किये गए बयान पर कहाँ की बीजेपी की राजनीति लालू प्रसाद यादव के परिवार के इर्द-गिर नहीं घूमती है अगर वह उनका जिक्र नहीं कर तो उनके पेट का पानी नहीं पचने वाला है। 

नीतीश के फिर पलटने पर बोले भाई बीरेंद्र- "तीन बार पलट चुके हैं, चौथी बार पलटे तो आश्चर्य नहीं, आगे-आगे देखिए होता है क्या" 4उनके पास अपना कोई विजन नहीं है और गिरिराज सिंह इसी के लिए जाने जाते हैं। गिरिराज सिंह को पार्टी में इसी के लिए रखा गया है कि इसी तरह का बयान दो और बिहार और देश में नफरत पैदा करो ताकि हमारा चांदी काटता चला जाये।ऐसे लोगो को कान पकड़ कर कैबिनेट से हटा देना चाहिए। वही एक सवाल के जवाब में भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन के साथ सरकार बनने की बात को शीर्ष नेतृत्व तय करेंगे। ऐसे तो नीतीश कुमार जी पलटू राम के नाम से जाने जाते है लेकिन हमको नहीं लगता है की तीन बार पलट चुके है अगर चौथी बार पलते तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।इंतजार कीजिए कल क्या होता है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article