बेगूसराय पहुंचे पूर्व सांसद सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सहनी ने बाहुबली सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सरकार का किया बचाव

DNB Bharat Desk

भारत का संविधान खतरे में है और इसी को लेकर प्रदेश राजद के निर्देश पर जिला एवं पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे पूर्व सांसद सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सहनी ने बाहुबली सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सरकार का बचाव किया है। अनिल सहनी ने कहा की एक कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल मैन्युअल में संशोधन किया गया और संशोधन के बाद ही आनंद मोहन सहित 21 लोगों कि जिनका चाल चलन सही था उनकी रिहाई की गई है।

- Sponsored Ads-

इसमें किसी भी प्रकार के वोट बैंक की राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि ना तो वह किसी को फंसाते हैं और ना ही किसी को बचाते हैं। जहां तक आनंद मोहन की रिहाई का सवाल है तो सुशील मोदी के द्वारा भी उनकी रिहाई की मांग की गई थी जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

बेगूसराय पहुंचे पूर्व सांसद सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सहनी ने बाहुबली सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सरकार का किया बचाव 2उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान खतरे में है और इसी को लेकर प्रदेश राजद के निर्देश पर जिला एवं पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे कि अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और भारत के संविधान एवं मनुवाद की संस्कृति के अंतर को भी बताया जा सके।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article