बेगूसराय में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें आसमान पर दिख रहा है। जहां अपराधियों ने एक युवक की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला नावकोठी थाना क्षेत्र का है, जहां पहसारा गांव के रहने वाले मंटून झा के पुत्र मोनू कुमार झा की अपराधियों ने पहले अपहरण किया, फिर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भी अपराधियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने युवक के चेहरे को कुचलने के साथ-साथ उस पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की।परिजनों के मुताबिक, मोनू कुमार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से लापता था। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही एक स्कूल के पीछे उसका शव बरामद हुआ।

बेगूसराय में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब 2परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने मोनू को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही यह भी बताया गया कि गांव के कुछ लोग उस पर जबरन शराब बेचने का दबाव बना रहे थे, जिसे उसने मानने से इनकार कर दिया था।हालांकि, दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि युवक खुद भी अवैध गतिविधियों, खासकर शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को आपसी रंजिश या शराब कारोबार से जुड़े विवाद का परिणाम मान रही है।घटनास्थल की स्थिति बेहद भयावह थी।

बेगूसराय में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब 3युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले में गमछा लपेटा गया था, जिससे साफ है कि हत्या को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है, और अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर कब तक आरोपी गिरफ्त में आते हैं।

Share This Article