असुरारी की पावन धरती पर दूसरी बार होगी मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर की लैंडिंग।
डीएनबी भारत डेस्क
असुरारी वियाडा की पावन धरती पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार आएंगे इसके लिए कार्यक्रम स्थल को जिला प्रशासन द्वारा काफी सुन्दर ढंग से सजाया गया है। यहां दूसरी बार होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग। एक हेलीकॉप्टर मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार के बाद रवि जयपुरिया वरूण बेवरेज के प्रोपराइटर का उतरा था इससे पहले।

जिला प्रशासन की ओर से प्राप्त जानकारी अनुसार असुरारी वियाडा स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हैलीकॉप्टर लैंडिंग होगा और करकेड में बैठकर मुख्यद्वार से वियाडा के मुख्य सड़क होते हुए नेचर पॉली प्लास्ट लिमिटेट, मेडिकल कॉलेज एवं कैंपा कोला कारखाना, सभास्थल स्थित जीविका स्टॉल, जिला उद्योग केन्द्र, बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण, हिंदुस्तान ऊर्वरक रसायन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, कृषि, बिहार राज्य दुग्ध सहकारी लिमिटेड सुधा डेयरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लोक स्वास्थ अभियंत्रण, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास निगम, राजस्व एवं भूमि सुधार, खेल, ग्रामीण विकास, पंचायती राज के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगें।
मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार सरकार द्वारा बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 108.86 करोड़ की लागत से 189 योजनाओं का आधारशिला रखेंगे और 164.93 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों का रिमोट का बटन दबाकर एक साथ उद्घाटन करेंगे तथा शिलान्यास करेंगें।जिसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसभा होगा और जिले में क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित होगा। मौके पर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, सिविल सर्जन डा अशोक कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, सदर एसडीओ अनिल कुमार,
तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी-1 एएसपी आनन्द कुमार पांडेय, डीएसपी टू पंकज कुमार, तेघड़ा कृष्ण कुमार, डीएसपी कुन्दन कुमार, डीपीआरओ नेहा कुमारी, डीपीआरओ पूजा कुमारी, कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम सहनी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन, डीपीओ मनरेगा बिट्टू सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा गोपाल मिश्रा, एनसीडीओ डा संजय कुमार, जिले स्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, डीपीओ जीविका, सीओ सूरजकांत, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, बीएओ आयुष सिंह, थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी नप बीहट प्रदीप कुमार, तकनीकी विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट