समस्तीपुर में 3 दिनों से लापता युवक का बोरे में मिला सिर कटा शव, इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव के छतौना पंचायत से 3 दिनों से लापता व्यक्ति का सर कटा बोर में बंद गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गयी।वही मृतक की पहचान भुसारी निवासी सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मृतक को आपसी वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच खाने-पीने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि इसी बहाने उन्हें वहां ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।घटना ने उस समय और भयावह रूप ले लिया जब युवक का सिर कटा हुआ मिला। इस हृदयविदारक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर में 3 दिनों से लापता युवक का बोरे में मिला सिर कटा शव, इलाके में दहशत 2 फिलहाल पुलिस कटा हुआ सिर ढूंढने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Share This Article