नालंदा-महाशिवरात्रि पर बिहारशरीफ में RSS का भव्य घोष पथ संचलन, संघ स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल, संघ स्वयंसेवकों ने दिया एकता और अनुशासन का संदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहारशरीफ में महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहर मे भव्य घोष पथ संचलन निकाला। घोषवादकों की सधी धुनों और अनुशासित कदमताल ने शहर को भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

- Sponsored Ads-

पथ संचलन में प्रांत सह शारीरिक प्रमुख इन्द्रनारायण जी, जिला कार्यवाह मंतोष जी सहित कई स्वयंसेवक शामिल हुए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवान शिव के आदर्शों संतुलन, न्याय और तपस्या को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षों से इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश देता आ रहा है।

नालंदा-महाशिवरात्रि पर बिहारशरीफ में RSS का भव्य घोष पथ संचलन, संघ स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल, संघ स्वयंसेवकों ने दिया एकता और अनुशासन का संदेश 2

संघ के स्वयंसेवक आपातकालीन परिस्थितियों में समाज सेवा से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। यह आयोजन भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

Share This Article