समस्तीपुर: यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान पहुंचे अपने पैतृक घर, गांव वालों सहित परिवार के लोगों ने बैंड बाजा के साथ किया स्वागत, फूल माला पहनाकर उतारी आरती

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर राजजान अपने पैतृक गाँव पहुंचे उसके आने की खबर सुनते ही गांव वालो में खुशियों का माहौल बना हुआ था लोगों ने कहा कितनी खुशी की बात है एक क्रिकेट के चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी के यह मामा है,

- Sponsored Ads-

वैभव सूर्यवंशी और उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी उन्हें बधाई दी है , ज़िले ही नही गाँव के आस पास के इलाके में हर तरफ उसकी तारीफ हो रही थी, लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था, ग्रामीणों ने कहा अब गांव हीं नही जिला ही नहीं राज्य और देश का नाम इसने रोशन किया है ,लोगों ने उसके आते ही पहले आरती उतारी, फिर फूल माला  पहनाया ,इससे पूर्व बैंड बाजे से पूरा गांव खुशियों के जश्न के माहौल में डूबा हुआ था,

समस्तीपुर: यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान पहुंचे अपने पैतृक घर, गांव वालों सहित परिवार के लोगों ने बैंड बाजा के साथ किया स्वागत, फूल माला पहनाकर उतारी आरती 2हर कोई ख़ुशी मना रहा था, मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे पटाखे फोड़े जा रहे थे जैसे होली और दिवाली मनाया जा रहा हो रंग अबीर व गुलाल भी एक दूसरे को लगाया जा रहा था ,हर कोई सिर्फ उसकी ही तारीफ की पुल बांध रहा था, मां को खुशियों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था, खुशियों में आंखों से आंसू छलकते लोगों को उसे सात्वना देने की भीड़ ग्रामीणों की जमा हो रही थी, हर लोग पहुंचकर उसे बधाईया दे रहे थे,

समस्तीपुर: यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान पहुंचे अपने पैतृक घर, गांव वालों सहित परिवार के लोगों ने बैंड बाजा के साथ किया स्वागत, फूल माला पहनाकर उतारी आरती 3लोग तारीफ कर रहे थे, यूपीएससी में अभिषेक चौहान के इस मेहनत और सफलता को लेकर हर लोगों के जुबान पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा था, गांव ही नहीं आसपास के इलाकों में भी और जिले में भी उसकी तारीफ के साथ खुशिया मनाई जा रही थी।

Share This Article