बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीली पदार्थ, नकदी कैश और एक देशी कट्टा, 14 गोलियों के साथ दो कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

छापेमारी के दौरान 42 किलो गांजा, 65 लीटर विदेशी शराब,एक लाख 18 हजार 40 रुपये नकद और एक देशी कट्टा, 14 जिन्दा कारतूस, किया  बरामद

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां भारी मात्रा में गांजा एवं देसी कट्टा 14 जिंदा कारतूस और ,एक लाख 18 हजार 40 रुपये नकद के 65 लिटर विदेशी शराब दो कुख्यात अपराधीयों को किया गिरफ्तार। यह गिरफ़्तारी साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने अलग -अलग दो गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली पदार्थ ,नकदी कैश और एक देशी कट्टा , 14 गोलियों के साथ दो कुख्यात अपराधियो को धर दबोचा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीली पदार्थ, नकदी कैश और एक देशी कट्टा, 14 गोलियों के साथ दो कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार 2बताया जा रहा है कि बीती रात साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की विष्णुपुर आहोक पंचायत के रजौड़ा गांव में सुभाष सहनी के घर में कुछ अपराधी छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो छापेमारी करने के दौरान 42 किलो गांजा , 65 लिटर विदेशी शराब ,एक लाख 18 हजार 40 रुपये नकद और एक देशी कट्टा , 14 गोलियों के साथ दो तस्कर को धर दबोचा ।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीली पदार्थ, नकदी कैश और एक देशी कट्टा, 14 गोलियों के साथ दो कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार 3इसी तरह बीते सोमवार की रात कीर्तिटोल आहोक में छापेमरी कर पुलिस ने 120 लिटर दारू व दारू बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण सहित मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया इस संबंध में थाने में दो अलग अलग कांड अंकित कर विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है ।भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के कारण सीओ की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ राजेश कुमार राजन को भी थाने पर मौजूद रहना पड़ा।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशीली पदार्थ, नकदी कैश और एक देशी कट्टा, 14 गोलियों के साथ दो कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार 4मालूम हो कि आम चुनाव से पहले भी आपराधिक घटना का योजना बना रहे दो सुपारी किलर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था , लेकिन पुलिस की जबाबी कार्रवाई से दोनों अपराधी गिरफ्तार हुए गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विष्णुपुर आहोक निवासी संजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार और बरौनी फ्लैग निवासी बंटी सिंह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई।

छापामार दस्ता का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार कर रहे थे । जिसमें तेजतर्रार दारोगा राघव प्र0 सिंह पुअनि सुषमा रानी , सअनि बृजनंदन सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article