मासूम के जज्बे को सलाम: 06 वर्षीय यूसुफ ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

DNB Bharat Desk

रमजान माह बरकत और रहमतों के साथ चल रहा है। इस महीने में हर कोई इसकी रहमत और बरकत हासिल करने के लिए रोजा रख रहे हैं, तो वहीं मासूम भी इसमें अब पीछे नहीं हैं।

 शहर के धर्मपुर निवासी एवं जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोo रजीउल इस्लाम रिज्जू के पुत्र व पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के 06 वर्षीय भतीजे सैयद यूसुफ इस्लाम ने अपनी जिन्दगी का पहला रोजा रखकर अपने माता पिता, चाचा-चाची, नाना, नानी और घर परिवार के लोगों का दिल खुश कर दिया। 

मासूम के जज्बे को सलाम: 06 वर्षीय यूसुफ ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ 2इस खुशी में वह रात भर सेहरी का इंतज़ार करता रहा और दिन में अपनी जिंदगी का पहला रोजा रख कर फिर शाम में अपना पहला इफ्तार अपने परिजनों साथ किया l इस खुशी के मौके पर उन के चाचा सह पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उसे तोहफे और नेक दुआएं दीं। पहला रोजा रखने वाले 06 वर्षीय सैयद यूसुफ इस्लाम ने कहा कि देश में अमन, चैन, शांति एवं कौमी एकता के लिए उसने रोजा रखा है l

Share This Article