3 स्टार होटल मालिक के बेटे ने पेश की मिसाल, आलीशान गाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से पहुंचे ससुराल
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:आज के इस दौर में जब शादी होती है तो आपको महंगी गाड़ियां दिखाई देती होगी। जिसमें खुद दूल्हा सवार होते है. दूल्हे के अलावा बारातियों के लिए भी अच्छे से अच्छे गाड़ियों का इंतजाम किया जाता है ताकि मोहल्ले और जिला में वर्चस्व बना रहे। लेकिन समस्तीपुर में जो अनोखी शादी हुई उसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

महंगी गाड़ी की जगह दूल्हा घोड़े पर सवार था और बारातियों के लिए कोई महंगी या लक्जरी गाड़ी नहीं बल्कि बैलगाड़ी का बंदोबस्त किया गया था। जैसे ही बारात सड़क से गुजरा तो इस दृश्य को देखने के लिए लोगों का तांता उमर पड़ा और लोग इसका फोटो-वीडियो लेने लगे। साथ ही लोग 75 और 80 के दशक में दिखने वाली परंपरा को लेकर बात करने लगे। समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट के रहने वाले 3 स्टार होटल के संस्थापक प्रदीप सेठ के बेटे की शादी का था।
आलोक की शादी रोसड़ा की रहने वाली लड़की से तय हुई थी. तय कार्यक्रम से सारी चीजें हुई. दूल्हे के लिए खास तौर पर घोड़े को सजाया गया था। परिवार ने शादी को इको-फ्रेंडली बनाने के साथ-साथ प्राचीन सभ्यता को अपनाने का फैसला लिया और इसलिए यह व्यवस्था की गई इस बारात की खास बात यह भी रही कि यहां बड़े-बड़े डीजे की बजाय पारंपरिक लोक गीत बजाने की व्यवस्था की गई थी बता दें कि इस बारात के लिए कुल 35 बैलगाड़ी और 70 बैल मंगाए गए थे।
साथ ही बारात को यादगार बनाने के लिए दूल्हे के घोड़े के साथ-साथ बारात में आई बैलों को भी रंग लगाकर सजाया गया था। वहीं इस थीम को तैयार करने वाले चर्चित पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान ने बताया कि वे पशु प्रेमी हैं और सोनपुर मेला में बराबर कार्यक्रम करते रहते है। उन्होंने बताया कि लोग महंगी गाड़ियों से बारात जाते है तो उन्हें झांकने वाला कोई नहीं होता लेकिन आज जो बारात बैलगाड़ी से निकली है उसे देखने के लिए काफी लोग जुटे हैं और प्रदूषण मुक्त है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट