ये रिश्ता क्या कहलाता है – सास और दामाद में हुआ प्यार तो ससुर ने…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बांका से अजीब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। प्रेम कहानी में सास और दामाद में आंखें चार हुई तो ससुर ने परवान चढ़ने में मदद कर दी। ससुर की मदद से सास और दामाद ने शादी भी कर ली। मामला बांका थानांतर्गत छत्रपाल पंचायत की है जहां सास को अपनी ही दामाद से प्यार हो गया।

- Sponsored Ads-

दरअसल कटोरिया थाना क्षेत्र के सिकंदर यादव की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ दिन पहले सिकंदर की पत्नी का निधन हो गया तो वह तन्हा रहने लगा। इसी बीच उसकी नजदीकी अपनी ही सास से बढ़ने लगी और दोनों में प्यार हो गया। फिर क्या था सास और दामाद छुपकर मिलने भी लगे थे। इसी बीच एक दिन ससुर को दोनों पर कुछ शक हुआ और उसने पंचायत बुला ली।

कहते हैं कि प्यार करने वाले कभी डरते नहीं तो सिकंदर ने पंचायत में अपनी सास से प्यार होने की बात कही और साथ जीने मरने की भी बात कह डाली। मामले के बाद ससुर ने हार मान ली और सास यानि अपनी पत्नी और अपने ही दामाद की शादी की मंजूरी दे दी। उसके बाद दोनों ने गांव वाले के सामने शादी की और फिर शनिवार को दोनों बांका कोर्ट पहुंच कर शादी कर ली।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article