डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड सिरसिया में बुधवार की रात ‘अधीक्षक मद्य निषेध विभाग समस्तीपुर’ लिखी बेकाबू कार एक दुकान के खम्भे एवं बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

कार में चालक के अलावे एक अन्य व्यक्ति भी थे सवार। स्थानीय लोगों में चर्चा कि कार चालक काफी नशे में था,इधर घटना के बाद दोनों कार से बाहर कूद गए। सूचना पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कार को गड्ढे से निकालकर ले गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया गया वायरल।
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की साइकिल सवार एक शराबी को बचाने में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त। इधर दूसरी ओर ग्रामीणों के आरोप के बावजूद कार चालक और कार सवार एक अन्य व्यक्ति का नहीं कराया गया मेडिकल जांच।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट