डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के जिंदपुर गांव में विते रविवार को देर रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अभिमन्यु सहनी के घर से 20 हजार रुपए नगदी समेत लगभग 30 हजार रुपए की सोना का दो चक्ती एवं एक मोबाइल को चुरा लिया। पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना थाना को दिया गया।

सुचना के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया है।इस संबंध में पीड़ित अभिमन्यु सहनी ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार को देर रात लगभग 10 बजे में हम लोग खाना खाकर सो गए।
उसके बाद अज्ञात चोरों ने घर के पिछले छज्जी के सहारे चढ़कर घर में घुस गया और सोएं हुए अव्सथा में मेरे दो पुत्रों के गले से सोना का दो चक्ती,20 हजार नगद रुपए समेत एक मोबाइल को चुरा लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस आगे कि कारवाई सुरु कर दिया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट