खाता से 10 हजार रुपए हुए गायब,दर दर की ठोकरें खा रही हैं आशा कार्यकर्ता 

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 8 की आशा कार्यकर्ता ममता कुमारी की गाढ़ी खुन पसीना कि कमाई से अर्जित वीरपुर यूको बैंक से निर्गत खाता से 8 अप्रैल को ठगों ने 10 हजार रुपए को उरा ले गए।

- Sponsored Ads-

 जिससे परेशान आशा कार्यकर्ता ममता कुमारी कभी बैंक तो कभी थाना तो कभी साइबर कंट्रोल आॅफिस की चक्कर लगा रही है। पीड़ित ने बताया है कि मेरे पोस्ट आफिस के खाते को पहले खंगाला उसमें 52 रूपए थे तो उसे छोड़ जस्ट चार पांच मिनट के बाद यूको बैंक के खाते से 10 हजार रुपए की निकासी हो गई है।

खाता से 10 हजार रुपए हुए गायब,दर दर की ठोकरें खा रही हैं आशा कार्यकर्ता  2जिसे लेकर मैं दर दर भटक रही हूं। कोई सुनने वाला नहीं है।इस से तो पहले अच्छा था जब बैंक खाता आधार और मोबाइल से जुड़े नहीं थे। जितना टेक्नोलॉजी बढ़ा उससे अधिक दुर्घटनाएं बढ़ गई है। पीड़ित ने प्रखंड वासीयों से यह भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी साईबर कैफे या सीएसपी में फिंगर देकर पैसा की निकासी ना करें।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article