बेगूसराय में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों में किया प्रभारी नियुक्त

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को संगठन में जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष गरीब दास ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन एवं जनसंपर्क अभियान को मिशन मोड में चलाने का आह्वान किया।

बैबेगूसराय में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों में किया प्रभारी नियुक्त 2ठक के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जिले के सभी प्रखंडों में इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रखंडवार कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्त प्रभारी अपने-अपने प्रखंडों में जिला के सभी पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी एवं सभी पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बेगूसराय में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों में किया प्रभारी नियुक्त 3जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है, ताकि आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने सभी प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बेगूसराय में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंडों में किया प्रभारी नियुक्त 4इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, कांग्रेस नेता रामानंद सिंह,नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस,लखन पासवान, हारून रशीद,केडी हिमांशु,सुबोध सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अवनीश कुमार, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,राजदेव पासवान, मुरलीधर मुरारी,गिरधर गोपाल सहित उपस्थित सभी गणमान्य वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article