भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया हुनर, नवाचारी प्रयोगों से पढ़ाई को बनाया आसान; अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया हुनर, नवाचारी प्रयोगों से पढ़ाई को बनाया आसान; अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम 2इसमें गणित, हिन्दू, उर्दू, अंग्रेजी व पर्यावरण हेतु प्रखंड क्षेत्र  के संकुल स्तरीय चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।जिसमें गणित में जी एम एस जोकिया के श्रवण कुमार पंडित,यू एम एस कन्या सहिलोरी के पंकज यादव व यू एम एस क महेशपुर के स्वाति सिंह तथा पर्यावरण में यू एम एस दोहटा के पुनम कुमारी,यू एच एस कटहरिया हिंदी के शबनम प्रवीण व एम एस मेंहदौली के सुमन कुमार मालाकार तथा हिन्दी में पी एस बगरस के ज्योंति कुमारी, प्राथमिक विद्यालय करजान टोला के नजीदा बानों व एन पी एस चक्का पोखर के रामभरोस राम तथा अंग्रेजी में एम एस प्रखंड क्लोनी के आदिति,एम एस लखनपुर के देशबंधु भारती तथा उर्दू एम एस लखनपुर के महताब अंसारी चयनित किये गए।

भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया हुनर, नवाचारी प्रयोगों से पढ़ाई को बनाया आसान; अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम 3प्रथम स्थान पर चयनित शिक्षक ज़िला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में उच्च माध्यमिक मोख्तियारपुर के शिक्षक दिपक कुमार मिश्रा, उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंहदौली के सानू नुपुर व पुनम कुमारी, रघुनाथ उच्च विद्यालय दहिया के ममता सांई, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के अब्दूस सलाम आजाद, उच्च विद्यालय बनवारीपुर के काजल कुमारी तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय मोख्तियारपुर के अनुपम कुमार उपस्थित थे।मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,रईस उद्दीन,लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा,मिथलेश कुमार,अमित कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article