भगवानपुर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामनगर टोल महेशपुर विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव बनी अंजू

DNB Bharat Desk

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामनगर टोल महेशपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर सोमवार को अभिभावकों के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य बेबी देवी एवं पर्यवेक्षण मध्य विद्यालय मेहदौली प्रधानाध्यापक अशोक  कुमार सिंह ने की।

- Sponsored Ads-

मौके पर सर्व सम्मति से अंजू देवी को सचिव चुना गया।अनुसूचित जाति से किरण देवी और मधुकला देवी, अति पिछड़ा जाति से अंजू देवी व कविता देवी, सामान्य जाति से पूजा देवी और विभा देवी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया।

वरीय शिक्षक के रूप में रूबी कुमारी, बाल संसद से आरती कुमारी को चयनित किया गया। मौके पर  प्रधानाध्यापक अरुण कुमार समेत विद्यालय पोषक  क्षेत्र की माताएं मौजूद थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article