घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोरा के समीप की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक किसान युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि किसी ने इसकी गला दबाकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया है। वही मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोरा के समीप की है।
मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले उमा शंकर महतो का पुत्र लालाबाबू महतो के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि लालबाबू महतो मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल हसनपुर गए थे। उन्होंने बताया है कि जब ससुराल से वापस अपने घर के लिए वहां से निकला। लेकिन लालाबाबू घर वापस नहीं लौट पाया। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया।लेकिन कोई आता पता नहीं चल सका। फिर बाद में पता चला कि सड़क किनारे इसका डेड बॉडी पड़ा हुआ है।

परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा की मृत अवस्था में है और गाड़ी दूसरे जगह पड़ा हुआ है।परिजनों ने सांप तोर से आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने लाल बाबू महतो की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से गिरफ्तार भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है कि लाल बाबू महतो पैसे से किसान था और खेती-बाड़ी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था।
डीएनबी भारत डेस्क