डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के सिमरिया में दो भूमि पर दो-दो साहित्यिक विभूति पैदा हुए एक राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर व दूसरा कविवर रामावतार यादव शक्र। लेकिन शक्र ने जितना लिखा उनका रचना लोगों के सामने नहीं आ सका। उनकी रचनाओं को नई पीढ़ी में कैसे लाया जाए इस पर अब काम होगा।

शक्र की उनकी दर्जनों पांडुलिपि आज तक प्रकाशित नहीं हो सकी है। उक्त बातें स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कविवर रामावतार यादव शक्र की 111 वीं जयंती समारोह के अवसर पर रविवार को सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव स्थित शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान कहा । उन्होंने कहा कि शक्र के पैतृक गांव रुपनगर में उनके नाम से कोई स्मृति भवन या इफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना है, जमीन मिलने पर शक्र की स्मृति के रूप में कुछ बने इस पर भी काम करूंगा। विधायक ने कहा कि शक्र की रचना क्रांतिकारियों के मन में क्रांति पैदा करता है वे किसान व मजदूर की दर्द को केंद्र में रख रचना करते थे।
वहीं उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि शक्र की रचनाओं को आगे लाने में हरसंभव सहयोग करेंगे। वहीं कवि ए के झा संजीत ने कहा कि मजदूर व किसान के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए हमेशा लिखने वाले थे कविवर रामावतार यादव शक्र। वह अंग्रेजो के खिलाफ चिंगारी अखबार निकालने वाले क्रांतिकारी कवि शक्र अखबार के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजो के खिलाफ नारा लिखते थे। उनकी कई कविताएं उस समय देश के कई चर्चित प्रमुख समाचार पत्रों में भी छपा करता था। कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के बैनर तले आयोजित जयंती समारोह में शक्र की प्रतिमा पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बरौनी एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर केशरी नंदन मिश्र, एनटीपीसी अधिकारी पृथ्वीराज, जीप सदस्य नीतीश कुमार ,
वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोला, जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनिताभ, विश्वम्भर सिंह, ए के झा संजीत , रविशंकर, श्याम नंदन निशाकर, संजीव फिरोज, रामानुज सिंह, संयोजक प्रवीण प्रियदर्शी, सचिव राहत रंजन, पंसस वकील रजक, शक्र के पौत्र कृष्ण नंदन यादव, रामानंद यादव, रामकृष्ण, धीरज वत्स, गंगाधर पासवान, श्रीदेव पासवान, अशोक पासवान, सुरेंद्र दास, शंकर सिंह, कृष्ण मुरारी, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अमरदीप सुमन, सचिन कुमार, प्रदीप, रोहित, अविनाश दास, मुलानंद, विक्रम यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, सदानंद यादव, कर्मशील यादव, सुजीत रजक, गौरव भारद्वाज, शिवदानी सिंह, युगल साह, रामाधार सिंह, ललित राय, रामलगन राय समेत अन्य ग्रामीणों ने शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट