बेगूसराय में बेखौफ अपराधी: पति और मासूम बेटी के सामने महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।यह पूरा मामला तेयाय थाना क्षेत्र का है।

मृत महिला की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी अपने पति चंदन कुमार और अपनी छोटी पुत्री के साथ घर से किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी फंक्शन में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महिला को शौच लगने पर वह खेत की ओर गई।तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और दिनदहाड़े महिला की बेटी के सामने ही गोली मार दी। गोली लगते ही सुमन कुमारी जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी: पति और मासूम बेटी के सामने महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी 2गोली की आवाज सुनकर जब पति और बच्ची घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।महिला की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना तेयाय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के यहां जा रही थी।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी: पति और मासूम बेटी के सामने महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी 3मां जब खेत की ओर शौच के लिए गईं, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या किस वजह से की गई, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है।आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर बेगूसराय में एक महिला और एक छात्र की गोली मारकर हत्या हो चुकी है, जिसने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।

Share This Article