मोदी सरकार गांव ग़रीब के प्रति समर्पित है- प्रो राकेश सिन्हा

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड के कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, कहा तीन राज्यों में जीत प्रधानमंत्री मोदी की जीत है।

डीएनबी भारत डेस्क 

मोदी सरकार गांव ग़रीब के प्रति समर्पित है। पिछले दशकों में जाती धर्म भाषा क्षेत्र के आधार पर राजनीति होती थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलकर विकास को राजनीति और शासन का केंद्र बिंदु बनाया है। उक्त बातें रविवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बभनगामा एवं बथौली पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्य सभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि देश में सामान्य लोग बुनियादी अधिकारों से वंचित थे। आज शौचालय दिया जाना देश की महिलाओं के सम्मान कि रक्षा है। मोदी विकास और समृद्धि के पर्याय हो गये हैं। उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को सबसे अधिक विकसित बनाना है। इस लक्ष्य में आम लोग सारथी बनेंगे। मोदी की देश को ग़ुलामी कि मानसिकता से मुक्त करने का अभियान शुरू किया है।

इसी अभियान के तहत 1700 ऐसे क़ानूनों को समाप्त किया।जिसे औपनिवेशिक काल में बनाया गया था। मोदी ने सम्मान के साथ समृद्धि को ज़मीन पर उतारने का काम किया हैं। आज आम लोगों विशेषकर महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। मोदी प्रधानमंत्री से अधिक राष्ट्र पुरुष के रूप में लोगों के मन में बैठ गये हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा अधिकार के साथ विरासत को सम्मान करने का भी संकल्प है। मौके पर प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी बरौनी रिमझिम गुड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article