नालंदा: आगामी बजट को लेकर राजयसभा सांसद  उपेंद्र कुशवाहा का व्यान “विकसित भारत के संकल्प के साथ आएगा बजट, बिहार को मिलेगा विशेष फोकस

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप इस बार केंद्र और बिहार सरकार का बजट होगा। 

उन्होंने कहा कि आने वाले केंद्रीय बजट में बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम देखने को मिलेंगे, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए ने संकल्प के रूप में लिया है। वही राज्य में बढ़ते अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने घटनाओं को दुखद बताया। 

नालंदा: आगामी बजट को लेकर राजयसभा सांसद  उपेंद्र कुशवाहा का व्यान “विकसित भारत के संकल्प के साथ आएगा बजट, बिहार को मिलेगा विशेष फोकस 2नीट छात्रा मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जहानाबाद पहुंचे कुशवाहा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पीड़ित को न्याय मिलेगा और प्रशासन कानून के तहत कार्रवाई कर रहा है। वहीं, बिहार में राजद कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा मे कटौती और बीजेपी नेताओं की सुरक्षा मे बढ़ोतरी को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने साफ कहा कि सुरक्षा बढ़ाने या घटाने का फैसला तय समिति और गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है, इसमें राजनीति नहीं होनी. 

विपक्ष खामखा इस पर राजनीति कर रहा है. उक्त बातें उन्होंने कुशवाहा छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कही.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article