पूर्ववर्ती छात्रों ने मध्य विद्यालय बीहट को भेंट किया 5 कम्प्यूटर सेट, शिक्षकों का किया सम्मान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रविवार को मध्य विद्यालय बीहट के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा विद्यालय को लगभग सवा लाख रुपये की लागत से 5 कम्प्यूटर सेट दिया गया। दर्जनों पूर्ववर्ती छात्र और विद्यालय के सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति में शिक्षकों के सम्मान के साथ यह भेंट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधान विवेकानंद शर्मा, शिक्षिका मीना कुमारी, स्मृतिशेष रामाकांत कुंवर के पुत्र अवनीश कुमार, आदेशपाल रामेश्वर साह के शिक्षक पुत्र बिपिन कुमार का सम्मान किया गया।

पूर्ववर्ती छात्रों ने मध्य विद्यालय बीहट को भेंट किया 5 कम्प्यूटर सेट, शिक्षकों का किया सम्मान 2वहीं इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा यह आदर्श स्थापित किया गया है। समाज को इससे सीख लेनी चाहिए। वहीं भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि आज जब ये छात्र इस रूप में विद्यालय के लिए काम कर रहे हैं तो वर्तमान शिक्षकों को भी अपने छात्रों को इस रूप में तैयार करना होगा।

पूर्ववर्ती छात्रों ने मध्य विद्यालय बीहट को भेंट किया 5 कम्प्यूटर सेट, शिक्षकों का किया सम्मान 3वहीं विवेकानंद शर्मा ने कहा कि यह क्षण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। बीहट का यह विद्यालय मेरे लिए सब दिन प्रिय रहा है। वहीं विद्यालय प्रधान रंजन कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों का यह सहयोग अपने समय का इतिहास लिखेगा की विद्यालय के छात्र इस रूप में भी अपने विद्यालय को याद कर सकते हैं। समारोह में स्वागत भाषण पूर्ववर्ती छात्र मनीष कुमार और संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया।

पूर्ववर्ती छात्रों ने मध्य विद्यालय बीहट को भेंट किया 5 कम्प्यूटर सेट, शिक्षकों का किया सम्मान 4इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्र अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, ललन कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील पोद्दार सहित अन्य छात्रों द्वारा सम्मान किया गया। मौके पर नगर परिषद बीहट उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, दिनकर पुस्तकालय के रामनाथ सिंह, विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका अनुपमा सिंह, साइकिल पे सन्डे विनोद भारती, सुजीत कुमार, कुमार गौतम, अंशु कुमार, अभिनव कुमार, पत्रकार संघ के अध्यक्ष बिपिन राज सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गयी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article