बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की नाट्य कार्यशाला में कलाकारों को मिला रंगमंच और फिल्म अभिनय का व्यावहारिक प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट स्थित बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित नाट्य कार्यशाला लगातार स्थानीय कलाकारों के लिए सीख और प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। इसी क्रम में आयोजित सत्र में चर्चित फिल्म अभिनेता कुमार सौरभ ने शिरकत कर प्रतिभागियों को फिल्म अभिनय और रंगमंच अभिनय के अंतर, तकनीक और व्यावहारिक अनुभवों की।

- Sponsored Ads-

गूढ़ जानकारी दी। कुमार सौरभ ने कहा कि रंगमंच कलाकार की अभिनय यात्रा की मजबूत नींव तैयार करता है। मंच पर अभिनय करते समय आवाज़, शारीरिक मुद्रा और भावों की स्पष्टता जरूरी होती है, जबकि फिल्म अभिनय में कैमरे की समझ, सूक्ष्म भाव-प्रस्तुति और संयम अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कलाकार के पास रंगमंच की समझ, सच्चा टैलेंट और निरंतर अभ्यास हो, तो बिना पैसों के भी मुंबई जैसे शहर में अपनी पहचान बनाई जा सकती है।कार्यशाला में नाट्य निर्देशक एवं प्रशिक्षक गगन श्रीवास्तव ने कलाकारों को मंच शिल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी की नाट्य कार्यशाला में कलाकारों को मिला रंगमंच और फिल्म अभिनय का व्यावहारिक प्रशिक्षण 2उन्होंने मंच की संरचना, दृश्य संयोजन, प्रवेश-प्रस्थान, प्रकाश व्यवस्था और मंच पर संतुलन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे प्रतिभागियों को नाटक की प्रस्तुति को और प्रभावी बनाने की व्यावहारिक समझ मिली। इस अवसर पर बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने कहा कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की समझ देने के उद्देश्य से आगे भी रंगमंच एवं फिल्म अभिनय से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि बाल रंगमंच का प्रयास है कि क्षेत्र के कलाकारों को अपने ही शहर में बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराया जाए।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता कुमार सौरभ अब तक ‘लाल रंग’, ‘शमशेरा’ जैसी फिल्मों तथा ‘महारानी’, ‘शिक्षा मंडल’, ‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ सहित लगभग 20 से अधिक फिल्मों और वेबसीरीज में अभिनय कर चुके हैं। उनके अनुभवों से कार्यशाला में मौजूद कलाकारों में नया आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। इस आशय की जानकारी बालरंग मंच के के निर्देशक सह वरिष्ठ नाट्य निर्देशक उप मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट ने दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article