बेगूसराय दिशा की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश, गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री हुए शामिल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में आज दिशा की बैठक की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिले के सभी विधायक समेत बेगूसराय के डीएम एवं सभी बरिय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी लंबित मुद्दों को उठाया गया एवं उनके जल्दी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार ने इसबैठक पर संतोष जाहिर करते हुए का कहा कि जिले में विकास के लिए यह एक अहम बैठक थी और इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास की योजनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया तथा जो भी लंबित काम है उन्हें समय सीमा के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है एवं इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बैठक पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जिले में चल रही सभी विकास की योजनाएं समय सीमा के अंदर निष्पादित की जाएंगे ।

बेगूसराय दिशा की बैठक: लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश, गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री हुए शामिल 2साथ ही साथ उन्होंने बेगूसराय जिले के 422 गृह रक्षक को जल्द से जल्द ट्रेनिंग में भेजे जाने की बात को स्वीकार किया है एवं उन्होंने कहा है कि इस माह के अंत तक निश्चित रूप से उनकी नियुक्ति कर ली जाएगी। दूसरी और उन्होंने गया के विधायक सुरेंद्र यादव के द्वारा यादव समाज के लोगों को गाली देने पर कहा कि आरजेडी सदैव माय समीकरण की बात करता रहता है और उनका मानना है कि चाहे वह इन्हें गाली दे या ना दें माय समीकरण के वोटर उनके बंधे हुए वोटर हैं । अब यह समाज के लोगों को सोचना पड़ेगा कि आखिर इसका जवाब किस तरह से दिया जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article