एक दिन पूर्व गायब हुए बच्चे के शव को तालाब में तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए निकला था बच्चा

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वरघाट की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके के धनेश्वरघाट तालाब से किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। किशोर मंगलवार की सुबह से घर से गायब था । मृतक की पहचान लहेरी थाना इलाके के कमरुद्दीन गंज मोहल्ला निवासी सोनू राम का 12 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है। मृतक की मां आरती देवी ने बताया कि वह किराए के मकान में रह रही है ।

- Sponsored Ads-

एक दिन पूर्व गायब हुए बच्चे के शव को तालाब में तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए निकला था बच्चा 2मंगलवार की सुबह 8 बजे एक दोस्त से आम तोड़ने की बात बता घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोस्त और रिश्तेदार के यहां खोजबीन किया मगर देर शाम तक कुछ पता नही चला । सुबह लोगों ने बताया कि तालाब में शव है जिसके बाद उसकी पहचान हुई । मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया।

एक दिन पूर्व गायब हुए बच्चे के शव को तालाब में तैरता हुआ पुलिस ने किया बरामद, अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए निकला था बच्चा 3थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि नगर निगम के कर्मी तालाब में तैरता हुआ शव देख कर पुलिस को सूचना दिया । शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article