बेगूसराय के बछवाड़ा में फुटबॉल लीग मैच में एपीएसएम बरौनी ने मटिहानी को 5-0 से हराया दूसरे मैच में…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रेलवे लोहिया मैदान बछवाड़ा में रविवार को आर्मी हेल्थ क्लब बछवाड़ा के द्वारा संचालित शिवनाथ सिंह शर्मा मेमोरियल फुटबॉल लीग मैच 2022-23 का आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच के पहले दिन दो लीग मैच खेला गया। लीग मैच के दौरान पहला मैच एपीएसएम बरौनी बनाम मटिहानी के बीच खेला गया जिसमें बरौनी की टीम ने मटिहानी टीम को 5-0 से पराजित किया। बरौनी टीम के खिलाडी आनंद कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल किया। वही रोहन कुमार, गौरव कुमार, प्रियुस कुमार ने एक एक गोल किया। पांच गोल से जीत के बाद बरौनी की टीम ने दो पॉइंट लेकर अपनी बढ़त बनाई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बछवाड़ा में फुटबॉल लीग मैच में एपीएसएम बरौनी ने मटिहानी को 5-0 से हराया दूसरे मैच में... 2

दूसरा लीग मैच आरकेसी बरौनी और राइजिंग स्टार बेगूसराय के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के बाद दोनों  रोमांचक मैच का प्रदर्शन करते हुए एक भी गोल नहीं कर पायी जिस कारण मैच बराबरी पर सिमट गया। आयोजन समिति के द्वारा दोनों टीम को एक एक पॉइंट दिया गया। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका मुन्ना सिंह ने निभाया जबकि द्वितीय निर्णायक मो दानिश, अनुराग, अमन कुमार, बबलू सिंह ने निभाया।

बेगूसराय के बछवाड़ा में फुटबॉल लीग मैच में एपीएसएम बरौनी ने मटिहानी को 5-0 से हराया दूसरे मैच में... 3

मैच के दौरान मुख्य अथिति जिला परिषद् अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान नारियल फोड़ कर और फुटबॉल में पहला किक मारकर उद्घाटन किया। वहीं दुसरे मैच में बछवाड़ा प्रखंड जीपीएस पुरुषोत्तम कुमार ने दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर हौसलाअफजाई किया। फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में जिला परिषद् सदस्य मनमोहन महतो, संजय कुमार राय, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, कर्मजीत कुमार, नीतीश कुमार, हर्ष कुमार, राजू कुमार, ऋतुराज कुमार, शिवम् कुमार, कृष कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article