खेल मंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर में काली पूजा का उद्घाटन कर किया पूजा अर्चना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट नगर परिषद पहुंचकर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शुक्रवार की देर शाम में नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव स्थित काली मंदिर में आयोजित चार दिवसीय मेला का उद्घाटन कर पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद बीहट के चेयरमैन बबीता देवी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह भी साथ रहे।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चन्दन कुमार एवं हरिनंदन कुमार तथा ग्रामीण परमानन्द सिंह ने बताया कि बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव में आजादी काल से पूर्व से स्थापित माता काली का पूजा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से माता के मंदिर का जिर्णोद्धार बीच बीच किया जाता है।

- Sponsored Ads-

खेल मंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर में काली पूजा का उद्घाटन कर किया पूजा अर्चना 2यहां हाजीपुर, पिपरा देवस, बाबा स्थान ,नया टोला, असुरारी, मालती, ठकुरीचक, मसलानपूर, राजवाड़ा सहित नप बीहट एवं बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र के अलावा आस-पास के सभी गांवों कस्बों से हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। सभी माता का अराधना, पूजा अर्चना, आरती, संध्या, हवन-यज्ञ कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मनवांछित फल प्राप्त की कामना किया। माना जाता है यहां आने वाले श्रद्धालु माता के दरबार से कभी खाली नहीं लौटा है। माता यथायोग्य सभी का विनती सुनतीं हैं।

खेल मंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर में काली पूजा का उद्घाटन कर किया पूजा अर्चना 3मौके पर विकास कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा मुख्य अतिथि सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्य पार्षद बबीता देवी, प्रखण्ड अध्यक्ष जदयू शंभू कुमार सिंह सहित आगत अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article