एसटीएफ और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रहुई थाना क्षेत्र के पितौजिया गांव मे छापेमारी कर एक देसी कट्टा एक देशी पिस्तौल चार जिंदा कारतूस एक मैगजीन व मोबाइल फोन किया बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के रहुई थाना पुलिस ने देर रात सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना क्षेत्र के पितौजिया गांव स्थित सिमरन चिमनी भट्ठा के पास छापेमारी कर पुलिस ने हथियारों के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार एसटीएफ से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चिमनी भट्ठा के आसपास एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक पिस्टल की खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।

एसटीएफ और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रहुई थाना क्षेत्र के पितौजिया गांव मे छापेमारी कर एक देसी कट्टा एक देशी पिस्तौल चार जिंदा कारतूस एक मैगजीन व मोबाइल फोन किया बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार 2इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो कुख्यात अपराधी है, जिस पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी।डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे तथा उनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article