समस्तीपुर: शिक्षक राकेश कुमार साफी को मिला ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट’, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए फरीदाबाद में हुए सम्मानित, वारिसनगर में खुशी की लहर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर/वारिसनगर: राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, मिल्की यादव टोल के शिक्षक राकेश कुमार साफी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के सम्मानस्वरूप PHHD MAGIC BOOK OF RECORD FOUNDATION द्वारा Honorary Doctorate Award से सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

यह सम्मान 11 जुलाई 2026 को फरीदाबाद (दिल्ली) स्थित The Castle of Art Theater में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।समारोह में संस्था के संस्थापक डॉ. सी. पी. यादव, तेलुगु अभिनेता एवं निर्देशक गणगल्लां कुमार विजय, संस्था की निदेशक सुष्मिता सायल, रजिस्ट्रार, सचिव तथा कई अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समस्तीपुर: शिक्षक राकेश कुमार साफी को मिला 'ऑनरेरी डॉक्टरेट', शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए फरीदाबाद में हुए सम्मानित, वारिसनगर में खुशी की लहर 2कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार साफी को शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, गृहकार्य में प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करने तथा विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए इस प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया।

समस्तीपुर: शिक्षक राकेश कुमार साफी को मिला 'ऑनरेरी डॉक्टरेट', शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए फरीदाबाद में हुए सम्मानित, वारिसनगर में खुशी की लहर 3राकेश कुमार साफी की इस उपलब्धि से समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article