समस्तीपुर: भोला टॉकीज चौक पर आरओबी निर्माण की प्रक्रिया शुरू, एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर शहर के भोला टाँकिज चौक स्थित 53 A से गुजरने वाली समस्तीपुर-पूसा पथ पर ROB  निर्माण कार्य का सोमवार से प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व मे अधिकारियों की टीम ने आज स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि पहले फेज मे बिजली विभाग के द्वारा सड़क पर लगे बिजली तारों को हटाया जायेगा। भोला टाँकिज गुमती फेजवाईज काम के अनुसार बंद होगा। फिलहाल गुमती से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई दी गई है। 

समस्तीपुर: भोला टॉकीज चौक पर आरओबी निर्माण की प्रक्रिया शुरू, एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण 2जबकि दोपहिया और ऑटो अभी आवागमन जारी रहेगा। भारी वाहन प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्ट रूट से चलेगी। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि निर्माण कंपनी के साथ बैठक की गई है और उन्हें लोगों की सुविधा के लिए मिशनमुड पर पुल निर्माण युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article