खोदावंदपुर प्रखंड के मेंघौल पंचायत में अग्नि पीड़ितों के बीच सहायता राशि का किया गया वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के मेंघौल पंचायत अंतर्गत बिदुलिया गांव के दो अग्निपीड़ित परिवारों को अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी द्वारा सहायता राशि उपलब्ध किया गया है। सीओ ने बताया कि अग्नि पीड़ित बेदुलिया निवासी पत्नी रुणा देवी एवं धनेश्वर ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर को 9800 रुपये का चेक एवं पॉलीथिन चादर प्रदान किया गया।

बताते चले कि गत बुधवार की शाम चाय बनाने के क्रम महावीर दास घर के चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग के कारण रुणा व रंजीत का घर जलकर खाक हो गया था। जिसके बाद अंचल कर्मी द्वारा जांचोपरांत सहायता राशि प्रदान किया गया।मौके पर सीआई रजनीश कुमार ,अंचल नाजिर पंकज सिंह समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article