समस्तीपुर: ​वारिसनगर में पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, इंस्पेक्टर घायल, पुलिस जीप तोड़ी, हथियार भी गायब

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प की सूचना है। इसमें पुलिस के कई वाहनों को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 

- Sponsored Ads-

सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने डायल 112 पुलिस टीम पर तैनात पुलिस कर्मी का पिस्टल छीन लिया।वहीं  इस घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप की हुई है। पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। 

समस्तीपुर: ​वारिसनगर में पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, इंस्पेक्टर घायल, पुलिस जीप तोड़ी, हथियार भी गायब 2बता दें कि ट्रैक्टर की ठोकर से एक बालक की मौत के बाद के एकद्वारी गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बंधक बनाया हुआ था। जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम के पहुंचने पर बवाल हो गया। इसी दौरान चालक को छुड़ाकर हिरासत में लेने गई पुलिस टीम पर भीड़ बेकाबू होकर टूट पड़ी। 

समस्तीपुर: ​वारिसनगर में पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, इंस्पेक्टर घायल, पुलिस जीप तोड़ी, हथियार भी गायब 3मारपीट में इंस्पेक्टर घायल हो गए और मथुरापुर थाना की गाड़ी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। हमले की अफरा-तफरी में एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई ग्रामीणों को हिरासत में लेकर गायब पिस्टल की बरामदगी को लेकर पूछताछ शुरू की है।

 समस्तीपुर: ​वारिसनगर में पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, इंस्पेक्टर घायल, पुलिस जीप तोड़ी, हथियार भी गायब 4स्थिति बिगड़ने की सूचना पर देर रात एसपी समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल गांव पहुंचे और हालात संभाले। गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस सतर्क मोड में कैंप कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है, लेकिन अंदरूनी तौर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article