मानवता शर्मसार! वीरपुर में सड़क पर बेहोश पड़ी महिला को देखते रहे लोग, पत्रकार ने पहुँचाया अस्पताल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आज कल समाज में रह रहे लोगों की मानसिकता में इतनी विकृतियां पैदा हो गई है कि जिसका उत्तर खोजने से भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि इसी समाज में आज से लगभग दो तीन दशक पहले अभिभावकों के द्वारा बताया जाता था कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हुआ करता है।

- Sponsored Ads-

ठिक उसके विपरीत बेगूसराय जिला अन्तर्गत वीरपुर थाना के पास बेगूसराय संजात पथ पर शनिवार को लगभग 35 वर्षीय एक शादीशुदा महिला बेहोश पड़ी कराह रही थी और लोग तमाशबीन बने देख रहे थे।उस में से एकाध लोग दुर से ही उक्त महिला के मुंह पर पानी का छींटा तो दे रहे थे। 

मानवता शर्मसार! वीरपुर में सड़क पर बेहोश पड़ी महिला को देखते रहे लोग, पत्रकार ने पहुँचाया अस्पताल 2लेकिन सटने के लिए कोई तैयार नहीं थे। इसी दौरान एक अस्थानिय रिपोर्टर गोपल्लव झा अपने खेत से आ रहे थे तो माजरा को भांपते हुए। मौजूद लोगों की मदद से बेगूसराय की ओर से वीरपुर की ओर जा रहे ई-रिक्शा को रोक उक्त बेहोश महिला को वीरपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया।

 मानवता शर्मसार! वीरपुर में सड़क पर बेहोश पड़ी महिला को देखते रहे लोग, पत्रकार ने पहुँचाया अस्पताल 3मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने त्वरित उपचार सुरू कर दिया। उक्त बेहोश महिला कि पहचान थाना क्षेत्र के कारीचक नीवासी गोपाल तांती के लगभग 35 वर्षीय पुत्री रीता देवी के रूप में पहचान किया गया।जिसे पीएचसी कर्मीयों की मदद से परीजनों को सुचना दिया गया।

इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला वीरपुर की ओर से कारीचक की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान थाना गेट से कुछ दुरी पर बेहोश हो कर रोड पर गीर गयी थीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article