डीएनबी भारत डेस्क
मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। इसी बीच बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है।
- Sponsored Ads-

गिरिराज सिंह ने कहा है की “मोकामा में जिनकी हत्या हुई है, वह भी कुख्यात अपराधी थे। हत्या क्यों हुई, यह जांच का विषय है, लेकिन राजनीति में खूनी खेल की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।”
इतना ही नहीं, उन्होंने ओवैसी पर भी तीखा हमला बोला। कहा — “जो पाकिस्तान परस्त रहेगा, जो बांग्लादेशी और घुसपैठियों का समर्थन करेगा, जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा, वह नमक हराम ही कहलाएगा।
”गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब मोकामा से शुरू हुई हत्या की गूंज अब पहुंची दिल्ली तक — गिरिराज सिंह ने खोला सियासी मोर्चा।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
