मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद करने पटना आयेंगे राहुल गांधी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पटना: बिहार में चुनाव आयोग के गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में विपक्ष का हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग पर जबरन गलत निर्णय के साथ बिहार चुनाव में NDA को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन बुधवार को बिहार बंद करेगा। महागठबंधन के बिहार बंद को और अधिक धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंचेंगे।

- Sponsored Ads-

पटना में राहुल गांधी बिहार बंद रहे महागठबंधन के नेताओं के साथ पैदल मार्च भी करेंगे। वे आयकर चौराहा से भाजपा, जदयू कार्यालय होते हुए विधानसभा स्थित सात शहीद स्मारक के रास्ते निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक जाएंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता सड़क पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध और मशाल मार्च किया। इस दौरान नेताओ ने चुनाव आयोग और NDA सरकार पर जम कर भड़ास निकाला और राज्य के गरीब लोगों को मतदान से वंचित करने के षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article