समस्तीपुर: वार्ड-05 में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारी तेज, 11 सदस्यीय कमिटी गठित

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: मंगलवार को शहर के ताजपुर रोड स्थित महात्मा गली में नगर पार्षद पिंकी यादव के आवास पर स्थानीय समाजसेवियों की एक बैठक संपन्न हुई l 10 मार्च से 16 मार्च तक महात्मा गली, वार्ड-05 में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद्भभागवत कथा सप्ताह सह ज्ञान आनंद महोत्सव यज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की गई l

- Sponsored Ads-

मौके पर 11 सदस्यीय कार्यक्रम तैयारी कमिटी का गठन किया गया l नगर पार्षद पिंकी राय को कार्यक्रम तैयारी कमिटी का संयोजक बनाया गया l

समस्तीपुर: वार्ड-05 में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारी तेज, 11 सदस्यीय कमिटी गठित 2नगर पार्षद पिंकी राय ने बतलाया कि परम पूज्य कथावाचक श्री संजीव शास्त्री जी महाराज शहर के महात्मा गली, नियर टीचिंग ग्राउंड, वार्ड -05 में 10 मार्च से 16 मार्च तक भागवत कथा करेंगे l इसके लिए कई तोरणद्वार बनाए जाएंगे एवं जनसंपर्क कर लोगों को निमंत्रण भी दिया जाएगा l

Share This Article