समस्तीपुर:महिला संवाद को लेकर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद रथ यात्रा की शुरुआत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजन को लेकर समस्तीपुर जिलें के सभी प्रखंडो में महिला संवाद रथ का परिचालन 18 अप्रैल से 16 जून तक होना हैं। जिसके लिये 27 रथों को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के द्वारा समाहरणालय, समस्तीपुर से हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों में रवाना किया गया इस महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को और प्रभावी बनाने एवं समुदाय की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया है । महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएँ भाग लेंगी।

समस्तीपुर:महिला संवाद को लेकर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद रथ यात्रा की शुरुआत 2 ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित महिला संवाद में सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जाएगा एवं संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य परामर्श प्राप्त किया जाएगा ताकि उसमें अपेक्षित सुधार किया जा सके या नयी योजना बनाई जा सके,महिलाओं को अपने परिवार एवं गाँव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित एवं उसकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्ययोजना के सूत्रीकरण का अवसर प्रदान करना प्रभावशाली,

समस्तीपुर:महिला संवाद को लेकर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद रथ यात्रा की शुरुआत 3समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना। इस अवसर पर डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया की बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के सभी जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया की पटना से मुख्यमंत्री ने महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उसके बाद समस्तीपुर के समाहरणालय परिसर से 27 महिला संवाद जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article