सिमरिया कल्पवास मेला सांस्कृतिक संध्या में संगीत की लय पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय-राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में आयोजित चौथे सांस्कृतिक संध्या में सोमवार की शाम “झंकार”समस्तीपुर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। झंकार पार्टी समस्तीपुर के कलाकारों ने अपनी ज़बरदस्त संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सर्वप्रथम झंकार के निर्देशक बृजेश कुमार सुमन द्वारा गणेश वंदना ,जरा दोनों हाथ उठाना हनुमान के लिए ,

सिमरिया कल्पवास मेला सांस्कृतिक संध्या में संगीत की लय पर झूमते नजर आए श्रद्धालु 2तू कितनी अच्छी है ओ मां मेरी मां मानो तो मैं गंगा मां हूं और वही तमन्ना कुमारी द्वारा प्रस्तुत ऐसी लागी लगन ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन मीरा हो गई मगन ,श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम , जय जय भैरवी असुर भयावनी, छठ गीत-मैया है गंगा मैया कांचे ही बाँस के बहँगियाँ, उग है सूरज देव एवं अन्य भजन एवं गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई तो वही बृजेश कुमार सुमन द्वारा अगे माई,हम न रहब इधर द्वारा अन्य लोक गीत प्रस्तुत की गई। गायकों के साथ दीपक कुमार ने ऑर्गन,पंकज कुमार ने नाल एवं विक्रम राठौर ने पैड पर संगत देकर बेहतरीन तालमेल पेश किया।

सिमरिया कल्पवास मेला सांस्कृतिक संध्या में संगीत की लय पर झूमते नजर आए श्रद्धालु 3टीम के वरिष्ठ उद्घोषक विमलेन्द्र कुमार ने अपनी उदघोषणा से दर्शकों को बाँधे रखा। लगातार 2 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति से सोमवार की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। दर्शकों ने मुक्तकंठ से कलाकारों की प्रशंसा की।मंच व्यवस्था एवं संचालन में रामसुंदर गाँधी तथा सहयोगी के रूप में मनोज कुमार,मनीष कौशिक रहे।मौके पर मौजूद जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने सभी कलाकारों की प्रशंसा की एवं अंग वस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article