हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ व्रत,सुहागिनों ने चंद्रमा दर्शन कर व्रत खोला

DNB Bharat Desk

पति की लम्बी आयु के साथ शारीरिक स्वास्थ्य से हिष्ट पुष्ट बनी रहे की दृष्टिकोण से कार्तिक कृष्ण पक्ष चौठ को मनाएं जाने वाली करवा चौथ व्रत को सुहागीन महिलाओ ने प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत समेत थाना क्षेत्र के भी गांवों में हर्षोल्लास से मनाया।

इस दिन वर्तियों के द्वारा अरूणोदय काल में ही मौन भाव से सरोवर, जलाशय, तालाब में जाकर अस्नान करने से संबंधित वर्णन पुस्तकों के माध्यम से बताया गया है।

- Sponsored Ads-

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ व्रत,सुहागिनों ने चंद्रमा दर्शन कर व्रत खोला 2साथ ही भगवान गणेश आदि देवों की पुजा अर्चना पश्चात चंद्रमां की भी विविध तरह के पुआ,पक्वान फल, पुष्प गंध,धुप,दिप,नेवेद आदि पति की दिर्घायु के साथ स्वस्थ शरीर की कामना करते हुए समर्पण करने से संबंधित विधान को बताया गया है। तत्पश्चात पहले चंद्र मां की दर्शन फिर पति का दर्शन चलनी के माध्यम से देखना चाहिए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article