दीपनगर पुलिस और एसटीएफ पटना ने मधड़ा इलाके में की कार्रवाईकरते हुए सौ जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक लाख 33 हजार नगद रुपये के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नालंदा पुलिस ने एक्शन मोड में कदम बढ़ा दिया है। शराब, हथियार और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है।गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थाना पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मधड़ा ग़ुफ़ापर इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

- Sponsored Ads-

दीपनगर पुलिस और एसटीएफ पटना ने मधड़ा इलाके में की कार्रवाईकरते हुए सौ जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक लाख 33 हजार नगद रुपये के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 2इस दौरान शशि रंजन यादव उर्फ गुड्डू के घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन, करीब सौ जिंदा कारतूस और 1 लाख 33 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। गुड्डू की निशानदेही पर पुलिस ने हरनौत इलाके से गुलशन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के धंधे में सक्रिय हैं और गुलशन कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

दीपनगर पुलिस और एसटीएफ पटना ने मधड़ा इलाके में की कार्रवाईकरते हुए सौ जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक लाख 33 हजार नगद रुपये के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 3फिलहाल दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।आचार संहिता लागू होने के बाद नालंदा पुलिस की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article