बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत नालंदा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर. राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज मैदान में जनसभा को किया संबोधित

DNB Bharat Desk

नालंदा-जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजगीर में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा में NDA नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि PM मोदी बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं, जबकि डबल इंजन सरकार में भी यहां के बच्चों के पास कपड़ा-चप्पल तक नहीं है।

- Sponsored Ads-

बिहार बदलाव यात्रा' के तहत नालंदा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर. राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज मैदान में जनसभा को किया संबोधित 2पीके ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को 2000 रुपये मासिक पेंशन,बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा,और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये तक का रोजगार मिलेगा।उन्होंने कहा कि छठ के बाद बिहार के युवाओं को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, 50 लाख युवाओं को यहीं रोजगार मिलेगा।

बिहार बदलाव यात्रा' के तहत नालंदा पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर. राजगीर के पीटीजेएम कॉलेज मैदान में जनसभा को किया संबोधित 3प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दीपावली और छठ होगी। चाहे लालू प्रसाद यादव हो नीतीश कुमार या मोदी हूं इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट ना करें अपने बच्चों के चेहरा देखकर वोट करें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article