उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा – संविधानिक संस्था का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई

DNB Bharat Desk

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे, जहां 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिक्स लेन पुल का उद्घाटन होना है। इसको लेकर सिक्स लेन पुल पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

- Sponsored Ads-

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया है। अपने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता केवल अफवाह फैलाकर बिहार के राजनीतिक माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा – संविधानिक संस्था का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई 2विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह बेशर्म लोग हैं, जो राजनीति में खलनायक की भूमिका निभाकर केवल अफवाह का वातावरण बनाते हैं। संवैधानिक संस्था का अपमान करना लोकतंत्र का अपमान है। इस पर माफी मांगनी चाहिए और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिनको संविधान में विश्वास नहीं है, वे संविधानिक पद पर बैठने के योग्य नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव परिवारवाद की राजनीति करते हैं और इसे अपनी जागीर समझ बैठे हैं। सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “सोने के चम्मच लेकर जन्म लेने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किसी भी हद तक गिर सकते हैं। ये लोग वोट पाने के लिए समाज को तोड़ने और तुष्टिकरण की राजनीति करने से भी पीछे नहीं हटते।यही लोग संसद और विधानसभा में नौटंकी करके जनता को गुमराह करने का काम करते हैं।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा – संविधानिक संस्था का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई 3लखीसराय की घटना का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव ने वहां सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा, “यह लोग शायद भूल गए हैं कि अब बिहार में लालू प्रसाद यादव जैसा जंगलराज नहीं है। यहां सुशासन की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास और सुशासन के लिए समर्पित है। बिहार में गुंडाराज की कोई जगह नहीं है।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा – संविधानिक संस्था का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई 4विजय कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि ऐसे नेताओं का असली चेहरा जनता पहचान चुकी है। चुनावी मौसम में ये लोग नौटंकी कर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिहार की जनता अब विकास चाहती है और किसी भी तरह की अराजक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

Share This Article