मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से सोने की चेन की छिनतई

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान महेश मिस्त्री की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से सोने की चेन की छिनतई 2मंजू देवी ने बताया कि वह देवीसराय चर्च के पास स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कुछ काम से गई थीं। बैंक बंद होने की जानकारी मिलते ही अचानक दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उनके गले से चैन झपटकर साठोपुर की ओर भाग निकले। बदमाश पहले से ही स्टार्ट बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से सोने की चेन की छिनतई 3

परिजनों ने बताया कि बैंक परिसर के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज खंगालने से अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से लिखित आवेदन लिया। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article