नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने से दो बच्चे की हुई मौत

DNB Bharat Desk

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के डुमरामा गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली से विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। गांव में हुई गोलीबारी से हुए डबल मर्डर से पूरा इलाका थर्रा उठा।

 नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने से दो बच्चे की हुई मौत 2मृतकों में ओमप्रकाश की पुत्री अन्नू कुमारी और दूसरा हिमांशु कुमार शामिल है। बताया जाता है कि डुमरामा गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था गांव के एक पक्ष के लोग इसी अखंड में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और यह विवाद रोड़ेबाजी और गोलीबारी में तब्दील हो गई। 

नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने से दो बच्चे की हुई मौत 3घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी संख्या में सुरक्षाबलों तैनाती कि गई है। वहीं परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार करते हुए अस्पताल में हंगामा किया है।वही इस घटना को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि बच्चों के विबाद में गोलीबारी घटना में दो लोग की मौत हुई है गांव में छापेमारी चल रही है।

 नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने से दो बच्चे की हुई मौत 4घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे की पूरी पुलिस फोर्स इस वक्त मोहर्रम को लेकर इलाके में गस्त कर रही है  बावजूद डुमरामा गांव में इतनी बड़ी वारदात घट गई।

Share This Article